HomeHindi NewsEntertainmentझांसी में चल रही बॉर्डर 2 की शूटिंग.. रिलीज के लिए इतने...

झांसी में चल रही बॉर्डर 2 की शूटिंग.. रिलीज के लिए इतने दिन का इंतजार

जेपी दत्ता की 1997 में आई बार्डर फिल्म ने शानदार कमाई की थी। अब इसका सीक्वल भी जल्द आने वाला है और इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही टी-सीरीज ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें सनी और वरुण के अलावा प्रोड्यूसर भूषण कुमार, निधि दत्ता भी हैं। तस्वीर में लिखा गया है, एक्शन, विरासत और देशभक्ति! झांसी के छावनी में बॉर्डर 2 के सेट पर सनी देओल, साथ में वरुण धवन, निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता, सह-निर्माता शिवचन और निर्देशक अनुराग सिंह। 23 जनवरी, 2026 को वीरता और बलिदान की गाथा के लिए तैयार हो जाइए।

सनी देओल होंगे मुख्य भूमिका में

जे.पी. दत्ता निर्देशित मूल फिल्म भारतीय सिनेमा में एक मील का पत्थर साबित हुई थी, जिसमें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को शानदार तरीके से दिखाया गया था। वहीं अनुराग सिंह के डायरेक्शन में तैयार हो रही बॉर्डर 2 भी एक भव्य फिल्म बताई जा रही है जिसमें कई कलाकार हैं। फिल्म में सनी देओल एक बार फिर से मेजर कुलदीप की भूमिका को दोहराते नजर आएंगे। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम रोल में होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments