HomeHindi NewsDelhi Newsलोकसभा और राज्यसभा में हंगामा, अमेरिका से भारतीयों के निर्वासन का उठा...

लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा, अमेरिका से भारतीयों के निर्वासन का उठा मुद्दा

लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने अमेरिका में कथित रूप से अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों के निर्वासन का मुद्दा उठाया। वहीं राज्यसभा में भी हंगामा हुआ। अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों के निर्वासन के मुद्दे पर चर्चा करने की विपक्षी सांसदों की मांग के बाद हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विदेश मंत्रालय और पीएम रखें अपने बात

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मैं अमेरिका सरकार के इस रवैये से बेहद दुखी हूं। भारत और अमेरिका के बीच संबंध अच्छे हैं लेकिन उन्होंने जिस तरीके से 100 से ज्यादा भारतीयों को मिलिट्री प्लेन से भेजा है, वह पूरी तरह से अमानवीय है। विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री को इस पर अपनी बात रखनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments