HomeHindi NewsEntertainmentनील नितिन मुकेश को समझ बैठे विदेशी.. अमेरिका में 4 घंटे चली...

नील नितिन मुकेश को समझ बैठे विदेशी.. अमेरिका में 4 घंटे चली थी पूछताछ

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश भले ही फिल्मों में ज्यादा सफल नहीं हो पाए, लेकिन वे इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म हिसाब बराबर आई, जिसमें वे विलेन का रोल करते नजर आए। वे नितिन मुकेश के बेटे हैं, लेकिन देखकर लगता है कि वे विदेशी होंगे। कुछ ऐसा ही हुआ, जब अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी अधिकारी चकमा खा गए। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया। वे 2009 में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान न्यूयॉर्क में थे। उन्हें न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था और उनकी राष्ट्रीयता के बारे में पूछताछ की गई थी।

जवाब तक नहीं देने दिया

भारतीय पासपोर्ट होने के बावजूद इमिग्रेशन अधिकारियों ने यह मानने से इंकार कर दिया कि वे भारतीय हैं। यह भी संयोग था कि यह फिल्म 9/11 के बाद की नस्लीय प्रोफाइलिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। तब अधिकारियों ने यह मानने से इंकार कर दिया कि नील के पास भारतीय पासपोर्ट है और वे भारतीय हैं। उस समय उन्होंने नील को जवाब देने तक नहीं दिया।

4 घंटे तक चली थी पूछताछ

नील ने बताया कि चार घंटे तक उनसे कष्टदायक जांच हुई। अधिकारी उन्हें अपनी पहचान स्पष्ट करने का मौका नहीं दे रहे थे। वे पूछते कि आपको क्या कहना है? मैंने बस इतना कहा कि बस मुझे गूगल कर लो। गलती से शर्मिंदा होकर उन्होंने तुरंत अपना लहजा बदल दिया। नील ने कहा कि उन्होंने मुझसे मेरे दादा, मेरे पिता और मेरे परिवार के बारे में पूछना शुरू कर दिया। नील ने बताया कि वे महान सिंगर मुकेश के पोते और सिंगर नितिन मुकेश के बेटे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments