HomeHindi Newsदिल्ली ने रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अपनी टीम का किया ऐलान,...

दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अपनी टीम का किया ऐलान, कोहली का नाम हुआ शामिल

भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली 12 सालों के बाद रणजी ट्रॉफी का मैच खेलने उतरने वाले हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के मैदान पर यह मुकाबला खेला जाएगा और दिल्ली की टीम का मुकाबला रेलवे की टीम से है. और दिल्ली ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें विराट कोहली का नाम भी शामिल है। हालांकि इसमें ऋषभ पंत खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।

आयुष बडोनी करेंगे दिल्ली की टीम की कप्तानी

दिल्ली की टीम की बात की जाए तो दिल्ली की कप्तानी आयुष बडोनी करते नजर आएंगे और विराट कोहली उनके अंडर खेलेंगे। इस मुकाबले में ऋषभ पंत खेलते हुए दिखाई नहीं देने वाले हैं। क्योंकि ऋषभ ने पिछला मुकाबला खेला था लेकिन इस मुकाबले में वह नहीं खेलेंगे।

आपको बता दें विराट कोहली ने इससे पहल रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला था। उस मुकाबले में पहली पारी में विराट कोहली के रन नहीं बने थे। दूसरी पारी में रन जरूर बने थे लेकिन फिर भी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। भुवनेश्वर कुमार ने दोनों पारियों में विराट कोहली का विकेट हासिल किया था अब एक बार फिर से विराट कोहली से इस मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

रेलवे के खिलाफ मैच के लिए इस तरह की है दिल्ली की टीम

आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाईं, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, यश ढुल , गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments