More
    HomeHindi Newsउत्तराखंड निकाय चुनाव में BJP बनी बॉस.. कांग्रेस का हो गया सूपड़ा...

    उत्तराखंड निकाय चुनाव में BJP बनी बॉस.. कांग्रेस का हो गया सूपड़ा साफ

    उत्तराखंड निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है। इन चुनाव में कांग्रेस की हालत बेहद खस्ता रही और एक तरह से उसका सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस को एक भी नगर निगम सीट में जीत नसीब नहीं हो पाई है। देहरादून नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपरियाल ने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल को आसानी से हरा दिया।

    100 शहरी स्थानीय निकायों के लिए बैलेट पेपर पर हुए मतदान

    आपको बता दें कि उत्तराखंड में कुल 100 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 23 जनवरी को मतदान हुआ था। यह मतदान बैलेट पेपर पर हुआ था। इसलिए 25 जनवरी को वोटों की गिनती शुरू हुई। 11 नगर निगम, 43 नगर परिषद और 40 नगर पंचायत के लिए मतों की गिनती हुई। नगर निगम के अलावा नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने जीत हासिल कर कांग्रेस को पछाड़ दिया है।

    धामी विजेता और निर्विवाद नेता बनकर उभरे, कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

    ये चुनाव कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हैं। लगातार दो विधानसभा चुनाव से हार का सामना कर रही कांग्रेस के लिए ये चुनाव बुरे सपने ही साबित हुए। भाजपा ने जीत हासिल कर कांग्रेस को पछाड़ दिया है। ऐसे में भाजपा और सीएम पुष्कर सिंह धामी विजेता और निर्विवाद नेता बनकर उभरे हैं, तो कांग्रेस के सामने नेतृत्व और फिर से वापसी का संकट मंडरा रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments