HomeHindi Newsचैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह न मिलने पर सूर्यकुमार यादव ने...

चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह न मिलने पर सूर्यकुमार यादव ने सुनाया अपना दुखड़ा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और भारत की T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी वनडे टीम में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सूर्यकुमार यादव ने चैंपियंस ट्रॉफी में चुनी गई टीम इंडिया को बेहतर टीम बताया है और उन्होंने कहा है कि मुझे जितने भी मौके वनडे फॉर्मेट में मिले मैं उतने में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और मुझे इस बात का दुख है।

2023 विश्व कप के बाद से सूर्या ने नहीं खेला है भारत के लिए वनडे मैच

सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “इस बात का दर्द होता है कि मैं वनडे क्रिकेट में अच्छा नहीं कर पाया. इस वजह से मुझे चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में जगह नहीं मिली. अगर अच्छा किया होता तो मैं उसमें होता. नहीं चुने जाने पर दुख किस बात का. अगर मैं अच्छा नहीं कर रहा हूं तो जरूरी है कि इस बात को मान लिया जाए. अगर आप स्क्वॉड को देखोगे तो यह बहुत अच्छी टीम है. जो भी वहां हैं, उन सबने अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने उस फॉर्मेट में भारत के लिए बेहतर खेल दिखाया है और घरेलू क्रिकेट भी खेल रहे हैं और मुझे उनके लिए खुशी है. अगर मैंने अच्छा किया होता तो मैं वही रहता. अगर मैंने अच्छा नहीं किया तो जो हकदार है उसे वहां जगह मिलनी चाहिए।

आपको बता दें सूर्यकुमार यादव को लगातार वनडे फॉर्मेट में मौके मिले लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। 2023 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव 28 गेंद में सिर्फ 18 रन ही बना सके थे। उनके पास एक मौका था कि वह बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचा सकते थे लेकिन वह अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments