HomeHindi Newsकोहली के फैंस के लिए आई बड़ी खबर, रणजी ट्रॉफी का मुकाबला...

कोहली के फैंस के लिए आई बड़ी खबर, रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेलेंगे विराट

भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। क्योंकि विराट कोहली अब रणजी ट्रॉफी में लौटने वाले हैं। साल 2012 में विराट कोहली ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला था। लेकिन अब 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में विराट कोहली उतरते हुए दिखाई देंगे। विराट कोहली को 23 जनवरी से शुरू हो रहे मुकाबले में भी खेलना था लेकिन गर्दन में दर्द की वजह से कोहली ने ना खेलने का फैसला किया।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली इस मुकाबले से करेंगे प्रैक्टिस

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बात की जाए तो 6 फरवरी से भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। और इससे पहले विराट कोहली 30 जनवरी से घरेलू क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे। यानी 4 दिन का यह मुकाबला रहेगा और उसके बाद फिर विराट कोहली सीधा वनडे मुकाबले में खेलते दिखाई देंगे और इससे विराट कोहली को एक बेहतर अभ्यास भी मिल जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments