More
    HomeHindi NewsDelhi Newsअफजल, आतंकवाद, देशविरोध और सुरक्षा.. BJP ने राहुल-केजरीवाल पर बोला हमला

    अफजल, आतंकवाद, देशविरोध और सुरक्षा.. BJP ने राहुल-केजरीवाल पर बोला हमला

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। उसका प्रयास है कि 27 साल बाद ही सही, दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की जाए। यह मोदी और अमित शाह के लिए भी प्रतिष्ठा का प्रश्न है। ऐसे में हर भाजपा नेता केजरीवाल और कांग्रेस पर हमलावर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कान्फे्रंस कर केजरीवाल और राहुल गांधी पर हमला बोला और आतंकवाद, देशहित सहित कई मुद्दों पर इन पार्टियों से अलग होने का दावा किया।

    अफजल गुरु की फांसी की सजा माफ कराने में किसकी भूमिका?

    अनुराग ने कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के घोटालों की बात करने आई थी। लेकिन उनका छाप जो आप है वो-ए अराजकता, अलगाववाद, आतंकवाद, अफवाहें फैलाने और अपराधियों को शरण देने के लिए जाना जाता है। ऐसी कौन सी मजबूरी है कि इन देशविरोधी ताकतों से हाथ मिलाना जरूरी है। अफजल गुरु की फांसी की सजा माफ कराने के लिए किसकी एनजीओ सामने आई, किसके रिश्तेदार और मां-बाप उसका हिस्सा थे? आतिशी और अरविंद केजरीवाल इसका जवाब देंगे या होंठ सिले रहेंगे।

    देशविरोधी ताकतों से हाथ मिलाते हैं

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात कही थी और मोदी सरकार का 11 वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड ये कहता भी है। नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का काम भी हम कर रहे हैं। हमारे लिए सदैव राष्ट्र प्रथम रहा है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं, जो इन देशविरोधी ताकतों से हाथ मिलाते हैं। राजनीतिक लाभ के लिए उनसे चंदा भी पाते हैं और फिर मौन साध लेते हैं। ये डबल डेटिंग करने वाले राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल बाहर से कुछ और अंदर से एक ही नजर आते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो या अफजल गुरु की फांसी का मुद्दा हो, इन सब विषयों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इक_े नजर आए।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments