More
    HomeHindi Newsभारत के इस कदम से खुश हुआ ड्रैगन.. चीन ने बांधे तारीफों...

    भारत के इस कदम से खुश हुआ ड्रैगन.. चीन ने बांधे तारीफों के पुल

    भारत और चीन की तनातनी पिछले कई वर्षों से चल रही है। दोनों देश सीमा पर कभी-कभी आमने-सामने भी आ जाते हैं। हालांकि यह तनातनी अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है और पिछले दिनों भारत और चीन ने अपने कदम वापस लेने की घोषणा कर सीमा पर यथास्थिति बहाल कर दी है। अब भारत ने अंतरिक्ष में ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि चीन भी हैरत में है। मजबूरी में ही सही उसे उसकी तारीफ करनी पड़ी है। चीन ने इसरो को अंतरिक्ष में अपने सेटेलाइट की सफल डॉकिंग के लिए बधाई दी है। दरअसल यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत चौथा देश है। इससे पहले रूस, अमेरिका और चीन ही अपने उपग्रह को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक डॉक कर पाए हैं।

    पहले भी कर चुका है तारीफ

    भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता युग जिंग ने कहा कि स्पैडेक्स मिशन के तहत उपग्रह की सफल डॉकिंग के लिए भारत और इसरो की टीम को बधाई। इससे पहले भी चीन ने भारत की तारीफ की है। सितंबर 2004 में भारत के मार्च ऑर्बिटल मिशन मंगलयान ने मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया था। तब भी चीन ने इसकी बधाई दी थी।

    10 साल बाद मंगल की कक्षा में पहुंचा था चीन

    दरअसल चीन ने अपना मंगलयान 2020 में लॉन्च किया था। यह फरवरी 2021 में सफलतापूर्वक मंगल की कक्षा में प्रवेश कर गया। इसके पहले भी 2011 में चीन का मंगलयान फेल हो गया था। वहीं भारत की बात करें तो भारत ने अपना मंगलयान सफलतापूर्वक काफी कम खर्चे में पहुंचा दिया था। इसके अलावा चंद्रयान-3 ने सब दुनियाभर को अचंभित कर चंद्रमा की उस सतह पर कदम रखा, जहां तक अभी कोई नहीं पहुंच पाया था। यही वजह है कि चीन मजबूरन भारत की तारीफ करते रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments