HomeHindi Newsकपिल देव को घर जाकर गोली मारने वाले थे योगराज सिंह, खुद...

कपिल देव को घर जाकर गोली मारने वाले थे योगराज सिंह, खुद किया बड़ा खुलासा

भारतीय टीम के लिए एक टेस्ट और 6 वनडे खेलने वाले युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह हमेशा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। उनके बयान हमेशा सीधे होते हैं चाहे इससे लोगों को बुरा लगे या फिर वह इसे पसंद करें। लेकिन योगराज सिंह कभी भी कोई भी बयान देने से पीछे नहीं हटते हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान एक ऐसा बड़ा बयान कपिल देव को लेकर दे दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

कपिल देव को गुस्से में गोली मारने पहुंच गए थे योगराज सिंह

योगराज सिंह ने अनफिल्टर्ड विथ समदीश की के साथ इंटरव्यू में कहा कि” जब कपिल देव भारत, उत्तरी क्षेत्र और हरियाणा के कप्तान बने, तो उन्होंने बिना किसी कारण के मुझे बाहर कर दिया। मेरी पत्नी युवी की मांचाहती थीं कि मैं कपिल से सवाल पूछूं। मैंने उससे कहा कि मैं इस खूनी आदमी को सबक सिखाऊंगा।

योगराज सिंह ने आगे कहा कि “मैंने अपनी पिस्तौल निकाली, मैं सेक्टर 9 में कपिल के घर गया। वो अपनी मां के साथ बाहर आया। मैंने उसे एक दर्जन बार गालियां दीं। मैंने उससे कहा कि तुम्हारी वजह से मैंने एक दोस्त खो दिया है और तुमने जो किया है, उसकी कीमत तुम्हें चुकानी पड़ेगी। मैंने उससे कहा, ‘मैं तुम्हारे सिर में गोली मारना चाहता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि तुम्हारी एक बहुत ही पवित्र मां है,जो यहां खड़ी है। मैंने शबनम से कहा, ‘चलो चलते हैं।’ यही वो क्षण था जब मैंने फैसला किया कि मैं क्रिकेट नहीं खेलूंगा, युवी खेलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments