HomeHindi NewsHaryanaसीएम सैनी ने दी 250 इंडोर जिम की सौगात.. महाकुंभ के लिए...

सीएम सैनी ने दी 250 इंडोर जिम की सौगात.. महाकुंभ के लिए किया आमंत्रित

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती है, आज युवा दिवस है। मैं आज युवाओं से अनुरोध करना चाहूंगा कि इस अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हमें नशे से दूर रहना है। उन्होंने कहा कि हमें अपना जीवन नशे को समाप्त करने में लगाना चाहिए, हर किसी को यह संकल्प लेना चाहिए। सीएम सैनी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गांव के युवा साथियों के लिए 250 इंडोर जिम की सौगात दी है। सीएम ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी रामभक्तों को हार्दिक बधाई दी। नायब सिंह ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के लिए हरियाणा के मेरे सभी परिवारजनों को सपरिवार सादर आमंत्रित करता हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments