HomeHindi NewsEntertainmentअल्लू अर्जुन को कोर्ट से मिली राहत.. पुलिस स्टेशन में हाजिरी से...

अल्लू अर्जुन को कोर्ट से मिली राहत.. पुलिस स्टेशन में हाजिरी से राहत

पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में महिला की मौत मामले में अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें हर रविवार को पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगाने से राहत दे दी है। इससे पहले उन्हें मिली जमानत के दौरान हर हफ्ते हाजिरी लगाने की शर्त रखी गई थी। कानूनी कार्रवाई के बाद नामपल्ली कोर्ट ने 3 जनवरी को अल्लू अर्जुन को जमानत दी थी। हालांकि उन्होंने एक लाख रुपये भी जमा किया था। उनकी जमानत की शर्तों में से एक यह थी कि उन्हें हर रविवार को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पेश होना होगा। इसी को अल्लू अर्जुन ने कोर्ट में चैलेंज किया, जिसके बाद राहत मिली है। इसके साथ ही उन्हें विदेश यात्रा की इजाजत भी मिल गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments