HomeSportsBGT Seriesदिन की आखिरी गेंद पर बुमराह ने दिलाई टीम इंडिया को पहली...

दिन की आखिरी गेंद पर बुमराह ने दिलाई टीम इंडिया को पहली सफलता

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। और दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने अपनी पहली पारी 185 रनों पर खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम का 1 विकेट लिया है। बुमराह ने दिन की आखिरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को दो रन बनाकर चलता कर दिया।

पहले दिन सुपर फ्लॉप हुई भारतीय टीम की बल्लेबाजी

भारतीय टीम की बात की जाए तो आज ओवरकास्ट कंडीशन में जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम बिल्कुल भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सकी। शुरुआत में ही दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और जायसवाल आसानी से पवेलियन लौट गए। उसके बाद विराट कोहली ने काफी ज्यादा संयम तो दिखाया लेकिन रन सिर्फ 17 रन ही बना सके।

भारतीय टीम की ओर से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 26 और कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने एक सफलता दिन का खेल खत्म होने से पहले ही हासिल कर ली है और यह भारतीय टीम को इस मुकाबले में चार्ज कर सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments