HomeHindi Newsआसमान में भी मिलेगा इंटरनेट.. फ्लाइट्स में ले सकेंगे वाई-फाई की सुविधा

आसमान में भी मिलेगा इंटरनेट.. फ्लाइट्स में ले सकेंगे वाई-फाई की सुविधा

अभी तक फ्लाइट में जाने वाले यात्रियों को इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल पाती थी। जब भी फ्लाइट में होते थे तो इंटरनेट और कॉलिंग सुविधा पूरी तरह बंद हो जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। भारत में डिजिटल क्रांति की शुरुआत के साथ थी हवाई जहाज में उड़ानों के दौरान वाई-फाई की शुरुआत हो गई है। भारतीय एयरलाइन एयर इंडिया ने हवाई जहाज में वाई-फाई की सुविधा शुरू करने की घोषणा कर दी है। हालांकि यह सेवा अभी इंटरनेशनल फ्लाइट में मिलेगी और कुछ घरेलू फ्लाइट में भी या सुविधा मिलने लगेगी।

विदेश में पहले से ही है सुविधा

फ्लाइट में वाई-फाई और इंटरनेट की सुविधा विदेश में पहले से है। जर्मन एयरलाइन लुफ्तहांसा ने 2002 में ही वाईफाई की सुविधा शुरू कर दी थी। हालांकि भारत में यह सेवा शुरू करने में करीब करीब 21 साल लग गए। भारत में फ्लाइट्स वाई-फाई शुरू करने में सबसे बड़ी अड़चन सरकारी अनुमति की थी। केंद्रीय संचार मंत्रालय ने पिछले साल की दूसरी तिमाही में फ्लाइट और मेरीटाइम कनेक्टिविटी रोज में संशोधन किया। इससे सभी डोमेस्टिक एयरलाइंस में इस सेवा की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो गया। एयर इंडिया ने बताया कि इन फ्लाइट में वाई-फाई सेवा के साथ लैपटॉप, टैबलेट और एंड्राइड सिस्टम वाले स्मार्टफोन के लिए यह सुविधा निशुल्क रहेगी। इस सेवा से यात्री एक साथ कई उपकरणों का प्रयोग कर सकते हैं। एयर इंडिया के कुछ इंटरनेशनल रूट पर यह सुविधा पहले से उपलब्ध है। इसे एक प्रारंभिक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में न्यूयार्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर की फ्लाइट में शुरू किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments