HomeHindi Newsमोहम्मद शमी ने पाकिस्तानियों के ऊपर फिर से साधा निशाना, दिया बड़ा...

मोहम्मद शमी ने पाकिस्तानियों के ऊपर फिर से साधा निशाना, दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं और लगातार मोहम्मद शमी इंटरव्यू भी दे रहे हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों पर निशाना साधा है। साथ ही उन सवालों के जवाब भी दिए हैं जब वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी लगातार विकेट ले रहे थे तो पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर ने यह कहा था कि मोहम्मद शमी की गेंद पर अलग तरह की चिप लगी हुई है।

पाकिस्तानी कभी भी भारत की सफलता पर खुश नहीं होते

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान शमी ने कहा, असल में उन्होंने क्रिकेट को मज़ाक बना दिया है क्योंकि हम एक-दूसरे की सफलता का आनंद नहीं लेते हैं। जब आपकी तारीफ होती है तो आप बहुत खुश हो जाते हैं, लेकिन जब आप हार जाते हैं तो आपको लगता है कि आपको धोखा दिया गया है। जब हम टीम का हिस्सा थे, तब के रिकॉर्ड आप देख लीजिए, आप उन्हें आसपास भी नहीं पाएंगे। जलन तो पूरी दिखती है वो, इतना जलने से कौन सा नतीजे मिल जाने हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments