HomeSportsBGT Seriesटूट गया भारतीय टीम का सपना, मेलबर्न टेस्ट मैच में हुई करारी...

टूट गया भारतीय टीम का सपना, मेलबर्न टेस्ट मैच में हुई करारी हार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत की टीम को 184 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 340 रनों का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा था। जवाब में भारतीय टीम 155 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम इस टेस्ट मैच को ड्रॉ भी नहीं कर सकी। और अब ऐसा लग रहा है कि यहां से भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना लगभग खत्म हो चुका है।

रोहित- विराट एक बार फिर से हुए फ्लॉप

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से दूसरी पारी में भी फ्लॉप हुए। रोहित जब सिर्फ नौ रन बनाकर आउट हो गए। तो वहीं विराट कोहली ने एक बार फिर से वही गलती दोहराई जो वह पूरी तरह से सीरीज में लगातार दोहरा रहे हैं। एक बार फिर से बाहर जाती हुई गेंद पर विराट कोहली कट आउट हो गए और सिर्फ पांच रन बना सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments