HomeHindi News100 साल पहले गांधीजी बने थे कांग्रेस अध्यक्ष.. बेलगावी में ठीक उसी...

100 साल पहले गांधीजी बने थे कांग्रेस अध्यक्ष.. बेलगावी में ठीक उसी समय हो रही बैठक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बेलगावी में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक नव सत्यग्रह बैठक के लिए पहुंच गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के कई बड़े नेता भी यहां पहुंच रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई बड़े नेता बैठक में शामिल होंगे। दरसअल 100 साल पहले यहीं पर गांधी जी को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था, इसलिए कांग्रेस यहां बैठक कर संदेश देना चाहती है कि वह उनके मार्ग पर चल रही है।

कांग्रेस का इतिहास देश का इतिहास

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि 1924 के कांग्रेस अधिवेशन के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हम यहां यह सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। एआईसीसी ने मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कर्नाटक में सीडब्ल्यूसी की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश का इतिहास है। कांग्रेस ने इस देश को एकजुट रखा है। कांग्रेस सत्ता में हो या न हो, वह देश के सभी वर्गों का ख्याल रखती है। 100 साल पहले आज ही के दिन दोपहर 3 बजे महात्मा गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुना गया था, उसी समय सीडब्ल्यूसी की बैठक शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यह महात्मा गांधी और कांग्रेस की दिशा के बारे में देश के लिए एक संदेश है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments