HomeSportsBGT SeriesMCG टेस्ट के लिए विराट ने की खास तैयारी,अपनी कमजोरी का निकाला...

MCG टेस्ट के लिए विराट ने की खास तैयारी,अपनी कमजोरी का निकाला तोड़

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 26 दिसंबर से खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच को लेकर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जमकर तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी दौरे पर पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जड़ा था, लेकिन उसके बाद उनकी तीन पारियां खराब रही है। और अब एक बार फिर से विराट कोहली अपनी लय को वापस हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं और नेट्स पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

विराट कोहली ने गेंद को छोड़ने की जमकर की प्रैक्टिस

दरअसल मेलबर्न में होने वाले टेस्ट मैच से पहले आज जब टीम इंडिया का अभ्यास सेशन हुआ तब विराट कोहली ने प्रसिद्ध कृष्ण और हर्षित राणा से खास तौर पर बाहर गेंद डालने के लिए कहा और उसी गेंद का अभ्यास किया जिस गेंद पर विराट कोहली इस सीरीज में लगातार फंस रहे हैं। यानी विराट कोहली ने खुद डिमांड की है और खुद तैयारी की है कि मैं कैसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का काउंटर अटैक कर सकता हूं।

आपको बता दें कि हमने इस सीरीज में अब तक देखा है कि जोश हेजलवुड, और स्कोट बोलैंड ने विराट कोहली को बाहर जाती हुई गेंद पर आउट किया है और यही तरीका लगातार पिछले काफी समय से विराट कोहली के खिलाफ हर गेंदबाज अपनाता हुआ भी दिखा है। ऐसे में विराट कोहली ने अब तक इसके लिए खास तैयारी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments