HomeHindi Newsबांग्लादेश ने 15 सालों के बाद रच दिया इतिहास, इस जगह पर...

बांग्लादेश ने 15 सालों के बाद रच दिया इतिहास, इस जगह पर जाकर जीता टेस्ट

वेस्ट इंडीज और बांग्लादेश की टीम के बीच जमैका के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला गया। इस दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रचते हुए वेस्टइंडीज की टीम को 101 रनों से हरा दिया और 15 साल बाद वेस्ट इंडीज में जाकर टेस्ट मैच जीत लिया है। बांग्लादेश की टीम ने 287 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज की टीम के सामने रखा था, जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 185 रनों पर ऑल आउट हो गई।

ताइजुल इस्लाम ने इस मुकाबले में की शानदार गेंदबाजी

ताइजुल इस्लाम 5-50 का शानदार प्रदर्शन करके मैच के हीरो बने। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 15वां पांच विकेट हॉल था। चौथे दिन ताइजुल की गेंदबाजी ने बांग्लादेश को जुलाई 2009 के बाद कैरेबियन में पहली टेस्ट जीत दिलाई। बांग्लादेश की टीम ने इसी साल की शुरुआत में पाकिस्तान की टीम को भी उनके घर में जाकर 2-0 से टेस्ट श्रृंखला में हराया था। तो यह साल बांग्लादेश के टीम के लिए काफी शानदार रहा है।

वेस्टइंडीज की टीम की ओर से कावेम हॉज 55 और कप्तान क्रैग ब्रैथवेट 43 ने संघर्ष किया, लेकिन तैजुल ने सही समय पर विकेट लेकर बांग्लादेश को चौथे दिन यह यादगार जीत दिलाई। इस तरह से 15 सालों के बाद वेस्टइंडीज की सरजमीं पर बांग्लादेश ने टेस्ट जीत हासिल कर ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments