HomeHindi News399 रनों के जवाब में इंग्लैंड की बेहतरीन शुरुआत, क्या इंग्लैंड कर...

399 रनों के जवाब में इंग्लैंड की बेहतरीन शुरुआत, क्या इंग्लैंड कर पायेगा रन चेज?

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है और दूसरे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है और इंग्लैंड की टीम ने 399 रनों के जवाब में एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए अभी भी 300 25 रनों की आवश्यकता है

भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट का विकेट खो दिया है। डकेट ने 27 गेंदों मे 28 रनों की पारी खेली। क्रीज पर दूसरे सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और नाइट वॉचमैन रेहान अहमद क्रीज पर टिके हुए हैं।

जैक क्रॉली 29 और नाइट वॉचमैन रेहान अहमद 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम को पहली सफलता रविचंद्रन अश्विन ने दिलाई। अब भारती गेंदबाजों का चौथे दिन टेस्ट होगा। क्योंकि इंग्लैंड के बल्लेबाज और भी खुलकर बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय गेंदबाजों के पास उनका क्या जवाब रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments