HomeHindi Newsएक बार फिर से फ्लॉप हुए श्रेयस अय्यर, बुरा दौर जारी

एक बार फिर से फ्लॉप हुए श्रेयस अय्यर, बुरा दौर जारी

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच विशाखापत्तनम के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज दूसरे टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल जारी है और भारतीय टीम इस वक्त मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। लेकिन भारतीय टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर एक बार फिर से फ्लॉप हो गए हैं। श्रेयस अय्यर सिर्फ 29 रन बनाकर हार्टिली की गेंद पर आउट हो गए।

अगले टेस्ट मैच से ड्रॉप हो सकते हैं श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का दोनों टेस्ट मैचों में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। ऐसे में अगर अगले टेस्ट मैच में विराट कोहली या राहुल की टीम में वापसी होती है तो श्रेयस अय्यर को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। क्योंकि शुभमन गिल ने इस मुकाबले में रन बना दिए हैं लेकिन श्रेयस के स्थान पर संशय बना हुआ है और उन्हें बाहर किया जा सकता है।

श्रेयस अय्यर काफी लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में खराब फार्म से जूझ रहे हैं। और अगर उनकी 10 से 11 पारियों की बात की जाए तो उनका एक भी 50 नहीं है। श्रेयस अय्यर स्पिनर्स के खिलाफ लगातार फंस रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments