HomeHindi NewsEntertainmentपाजी ये कर दिया…! दिलजीत की इस हरकत पर भड़के लोग !

पाजी ये कर दिया…! दिलजीत की इस हरकत पर भड़के लोग !

पंजाबी पॉप सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों दुनियाभर में छाए हुए हैं। दिलजीत का दिल लुमिनाटी कन्वर्ट इस वक्त भारत में चल रहा है। दिलजीत के हर शो हॉउसफुल जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी दिलजीत के कॉन्सर्ट के वायरल वीडियो की बाढ़ सी आई हुई है। कभी दिलजीत तिरंगा लहराकर दिल जीतते हैं तो कभी अपने फैंस को जैकेट गिफ्ट कर।

लेकिन अब दिलजीत ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद उन्हें एक बार फिर से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। यहाँ तक कि लोगो ने तो ये भी कहना शुरू कर दिया कि लगता है दिलजीत को अब फेम का बुखार चढ़ रहा है।

https://www.instagram.com/reel/DChUxVrSXS8/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

हुआ यूं कि दिलजीत सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहाँ उनकी तस्वीरें लेने के लिए पैपराजी लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन जैसे ही दिलजीत एयरपोर्ट से बाहर आये उनके बाउंसर्स ने फ्लश जलाकर किसी को भी तस्वीर नहीं लेनी दी। ऐसे में मीडिया और पैपराजी बुरी तरह भड़क गए। वहीँ इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगो ने भी दिलजीत को जमकर ट्रोल कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments