HomeHindi Newsपर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका,...

पर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पर्थ के ऑप्ट्स स्टेडियम में 22 नवंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। लेकिन पहले टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि पर्थ से खबर आ रही है कि भारतीय टीम के नंबर तीन के बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं और पर्थ टेस्ट मैच में अब उनका खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है।

शुभमन गिल का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए है बड़ा खतरा

भारतीय टीम के युवा स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल को लेकर यह खबर आ रही है कि शुभमन गिल को उंगली में चोट लगी है। इसी वजह से वो पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। टाइम्स आफ इंडिया की खबर के अनुसार शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। इंडिया ए के खिलाफ इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान स्लिप में कैच लेते हुए शुभमन गिल की उंगली में चोट लगी है। गिल का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments