HomeHindi Newsअल्मोड़ा बस दुर्घटना : पीएम ने दिया मुआवजा.. सीएम पंतनगर के लिए...

अल्मोड़ा बस दुर्घटना : पीएम ने दिया मुआवजा.. सीएम पंतनगर के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुई दुर्घटना में मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश और सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मैं राहत और बचाव कार्यों की जानकारी भी ले रहा हूं और आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर रहा हूं। मैं दिल्ली से पंतनगर के लिए रवाना हो रहा हूं।

कांग्रेस ने जताया दुख, कहा जांच की जाए

अल्मोड़ा बस दुर्घटना पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि यह दुखद हादसा है। इसके क्या कारण रहे हैं, उसकी जांच की जानी चाहिए। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

23 लोगों की मौत, सीएम ने लिया एक्शन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए की सहायता देने के साथ कमिश्नर को घटना की मजिस्ट्रेट जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है, जबकि इतने ही लोग घायल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments