HomeHindi NewsEntertainmentसारे रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2.. रिलीज होने को...

सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2.. रिलीज होने को बचे सिर्फ इतने दिन

निर्देशक सुकुमार और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 : द रूल के चर्चे अभी से शुरू हो गए हैं। यह फिल्म फैंस के लिए एक्साइटमेंट लेकर आ गई है। फिल्म को रिलीज होने में लगभग एक महीना बचा है, लेकिन ये कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म के बारे में अनुमान है कि यह दुनियाभर में पहले दिन भारी कलेक्शन के साथ भारतीय सिनेमा में नया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाएगी। फिल्म 5 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। इसकी प्री-बुकिंग अमेरिका में पहले ही शुरू हो चुकी है, जहां जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। भारत में भी बुकिंग शुरू होते ही टिकटों के तेजी से बिकने की उम्मीद है। फिल्म को पूरे भारत में जबर्दस्त रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। यह 6 दिसंबर को विक्की कौशल की छावा के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है।

पुष्पा 2 नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार

पुष्पा 2 आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रिकॉर्ड तोडऩे के लिए तैयार है। इसके पहले दिन अनुमानित 85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की उम्मीद है। कर्नाटक में यह फिल्म लगभग 20 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। तमिलनाडु में 12 करोड़ तो केरल में लगभग 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर यह फिल्म पहले ही दिन करीब 200 करोड़ रुपए का कारोबार कर सकती है तो वल्र्डवाइड यह आंकड़ा 250 करोड़ के आंकड़े को छूने के आसार नजर आ रहे हैं।

आगे बढ़ेगी टकराव की कहानी

फिल्म में अल्लू अर्जन के साथ रश्मिका मंदाना हैं। फिल्म की कहानी चंदन की तस्करी से जुड़ी है। पहले पार्ट में अल्लू अर्जुन साधारण टपोरी से चंदन के व्यापार का किंग बन जाता है। अब दूसरे पार्ट में उसके पुलिस और अपने दुश्मनों से टकराव की कहानी होगी, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments