HomeHindi Newsन्यूजीलैंड ने टीम इंडिया का किया सूपड़ा साफ, 3-0 से जीती टेस्ट...

न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया का किया सूपड़ा साफ, 3-0 से जीती टेस्ट श्रृंखला

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत की टीम को 25 रनों से हराते हुए न केवल यह टेस्ट मैच जीता है बल्कि 3-0 से भारत का वाइटवॉश कर दिया है। लंबे अरसे बाद ऐसा हो रहा है कि कोई टीम भारत में आकर टेस्ट श्रृंखला में व्हाइटवॉश करके वापस जा रही है।

भारतीय टीम के सामने इस टेस्ट मैच में जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड ने रखा था। जवाब में भारत की पूरी टीम 121 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम की ओर से मुकाबले में एजाज पटेल ने 57 रन देकर 6 सफलता हासिल की। ग्लेन फिलिप्स ने 42 रन देकर 3 सफलता हासिल की।

भारतीय टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इस पूरी सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फ्लॉप हुए और रन नहीं बना सके। और कहीं ना कहीं सीरीज हार की जो जिम्मेदारी है वो इन दो खिलाड़ियों के ऊपर ही आ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments