More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा : पंचायतों को जीरो बर्निंग का लक्ष्य, ताकि पराली जलाने पर...

    हरियाणा : पंचायतों को जीरो बर्निंग का लक्ष्य, ताकि पराली जलाने पर लगे अंकुश

    हरियाणा में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए राज्य सरकार द्वारा सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार सरकार ने राज्य-विशिष्ट योजना लागू की है, जिसके तहत किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है। सरकार की ओर से दावा किया गया कि पंचायतों को जीरो बर्निंग लक्ष्य दिए जा रहे हैं, ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लग सके। सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का ही परिणाम है कि इस वर्ष अब तक पराली जलाने की कुल 713 घटनाएं आईसीएआर द्वारा दर्ज की गई हैं, जो पिछले वर्ष की घटनाओं की तुलना में 29 प्रतिशत कम हैं।

    किसान मानने को नहीं तैयार

    हरियाणा के कैथल पुंडरी रोड के पास पराली जलाई गई। इससे साफ है कि किसान अभी मानने को तैयार नहीं हैं। जागरूकता की कमी के कारण किसान अभी भी पराली जला रहे हैं।

    कुरुक्षेत्र और लाडवा में भी बाईपास बनेगा

    सीएम ने कहा कि पिहोवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा के साथ-साथ हरिद्वार जाने वाले लाखों लोगों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए पिहोवा से यमुनानगर तक सडक़ को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र और लाडवा में भी बाईपास बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री जिला कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत व धन्यवाद समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व क्षेत्र की सम्मानित जनता को हाथ जोडक़र शीश नवाते हुए कमल का फूल खिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

    दीपपर्व की दीं शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री ने दीपावली पर्व, भैया दूज, छठ पूजा व विश्वकर्मा जयंती की भी सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेज गति के साथ कई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments