HomeHindi Newsजैक लीच हुए दूसरे टेस्ट से बाहर, 20 साल का यह खिलाड़ी...

जैक लीच हुए दूसरे टेस्ट से बाहर, 20 साल का यह खिलाड़ी करेगा करेगा डेब्यु

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच कल से विशाखापट्टनम के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड की टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज जैक लीच चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इस बात की पुष्टि खुद इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कर दी है।

इंग्लैंड की टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज जैक लीच हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद खबरें आई थी कि शायद वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं और वह दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह इंग्लैंड की टीम 20 साल के युवा गेंदबाज को डेब्यू करने जा रही है।

शोएब बशीर करेंगे दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यु

इंग्लैंड की टीम के युवा स्पिन गेंदबाज शोयब बशीर को दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिलने वाला है। क्योंकि जैक लीच उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बशीर हर हाल में डेब्यू करेंगे और हो सकता है भारतीय टीम को परेशान भी कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments