More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsबस्तर ओलंपिक 2024 के लिए जबर्दस्त उत्साह.. इतने खिलाड़ी करा चुके पंजीयन

    बस्तर ओलंपिक 2024 के लिए जबर्दस्त उत्साह.. इतने खिलाड़ी करा चुके पंजीयन

    छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में खेल के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमताओं के विकास संभावनाएं हैं। राज्य सरकार परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने और यहां के युवाओं को मुख्यधारा से जोडऩे के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है। उक्त खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन की तिथि को 25 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। बस्तर ओलम्पिक में भाग लेने के लिए जिले के युवाओं में खासा उत्साह है। जिले में अब तक 27075 खिलाडिय़ों ने अपना पंजीयन करा लिया है। बस्तर ओलंपिक के जूनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष और सीनियर वर्ग में 17 से अधिक आयुवर्ग के महिला एवं पुरुष भाग ले सकेंगे। माओवादी प्रभावित दिव्यांगों तथा आत्मसमर्पित माओवादियों का खेल प्रतियोगिताएं सीधे संभाग स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

    इन खेलों का होगा आयोजन

    विकासखंड स्तर से लेकर संभाग स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एथलेटिक, तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकसी आदि खेलों के विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बस्तर ओलंपिक में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी 25 अक्टूबर तक विकासखंड के जनपद पंचायत कार्यालय, नगर पालिका, नगर पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं। कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, क्रीड़ा परिसर, कोंडागांव में भी ऑफलाइन एवं ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाडिय़ों को आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और बैंक खाता विवरण जैसे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। नाम, पता, पिता का नाम, बैंक का नाम और बैंक खाता क्रमांक देना अनिवार्य होगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments