More
    HomeHindi Newsमहाराष्ट्र में सपा के चुनाव अभियान का आगाज.. ये हैं अखिलेश के...

    महाराष्ट्र में सपा के चुनाव अभियान का आगाज.. ये हैं अखिलेश के दौरे के मायने

    महाराष्ट्र के धुले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे भारत की संस्कृति रही है और हमारी पहचान रही है कि चाहे हम अलग-अलग धर्म के रहने वाले लोग हों, लेकिन हमारी खूबसूरती है कि हम मिलकर रह रहे हैं। हम हजारों सालों से एक साथ मिलकर रहे हैं। दुनिया में हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान है कि जो कोई भी भारत आया होगा, भारत ने उसे अपना लिया। न जाने इस धरती पर कितने धर्मों को रहने का मौका मिला। अखिलेश ने कहा कि इसी धरती में बहुत सारे धर्म बनकर आज समाज को जोडऩे का काम कर रहे हैं। आज जब हम माहौल देखते हैं तो भाजपा के लोग हमारे और आपके बीच में नफरत फैलाने का काम करते हैं।

    महाराष्ट्र के दुश्मन होंगे साफ

    अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र का दौरा किया। नासिक में उन्होंने कहा कि शुरू हुई बदलाव की बरसात, महाराष्ट्र के दुश्मन होंगे साफ। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में भी चुनाव लड़ रही है। इसी के कारण अखिलेश ने एक तरह से यहां चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। उम्मीद है कि कांग्रेस का सपा के साथ समझौता हो जाए। हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस पर दबाव है कि वह अपने सहयोगियों को दरकिनार न करे। उप्र में 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव होने हैं। ऐसे में सपा का प्रयास है कि महाराष्ट्र में भी उसे सीटें मिलें, ताकि वह उप्र में कांग्रेस के लिए सीटें छोड़े। अब देखना होगा कि महाराष्ट्र में सपा का मंसूबा पूरा होता है या नहीं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments