More
    HomeHindi NewsHaryanaशपथ लेते ही एक्शन मोड में काम करेगी सरकार.. हरियाणा में सबसे...

    शपथ लेते ही एक्शन मोड में काम करेगी सरकार.. हरियाणा में सबसे पहले पूरे होंगे ये वादे

    हरियाणा में तीसरी बार शानदार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाने वाली भाजपा सरकार एक्शन मोड में काम करेगी। 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। दशहरा के बाद विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता चुना जाएगा। संभावना यही है कि जिस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीएम नायब सिंह के नेतृत्व में भाजपा का प्रचंड बहुमत मिला है तो उन्हें ही बरकरार रखा जाएगा। भाजपा पहली बार 48 सीटें जीतने में सफल हुई है तो दो निर्दलीय विधायकों का भी उसे समर्थन मिल चुका है। ऐसे में सरकार चलाने को लेकर 5 साल तक कोई समस्या नहीं आएगी।

    24 हजार रोजगार और महिलाओं को 2100 देने की तैयारी

    हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि भाजपा सरकार का सबसे पहला काम 24 हजार युवाओं को नौकरी देने का होगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पूरी तैयारी कर रखी है। शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट में यह निर्णय ले लिया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं को हर माह 2100 रुपए देने का निर्णय भी कैबिनेट में किया जाएगा।

    100 दिन का रोडमैप तैयार किया जाएगा

    नई सरकार के गठन के साथ ही हरियाणा के विकास का 100 दिन का रोडमैप तैयार किया जाएगा। सबसे पहले वे काम होंगे, जिनकी तुरंत आवश्यकता है। बड़ौली ने कहा कि हमने चुनाव के अगले दिन ही प्रेस कांफ्रेंस कर बता दिया था कि भाजपा हरियाणा की सत्ता में तीसरी बार आ रही है। यह जनता पर हमारा भरोसा ही है। जनता ने झूठे वादे करने वालों को नकार दिया। 90 सीटों में से भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं। ये बहुमत के आंकड़े 46 से 2 सीट ज्यादा। वहीं कांग्रेस ने 37, इनेलो ने 2 और निर्दलीय ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments