HomeHindi NewsEntertainmentभूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन की टक्कर.. दीवाली पर क्लैश होंगी...

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन की टक्कर.. दीवाली पर क्लैश होंगी दोनों फिल्में

बॉलीवुड में फिल्मों का क्लैश होना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले लगान और गदर फिल्में टकराई थीं। ये अपवाद ही है कि दोनों फिल्में सुपर-डुपर हिट हुईं। इसके बाद पद्मावती और शाहरूख की फिल्म दिलवाले भी टकराई थी। हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर स्त्री 2 और दो अन्य फिल्में टकराईं, लेकिन स्त्री 2 ने सबको पछाड़ दिया। अब दीवाली पर रिलीज होने वाली कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 और अजय देवगन की सिंघम अगेन की टक्कर होने वाली है। सिंघम और भूल भुलैया फ्रेंचाइजी के निर्माताओं ने साफ कर दिया कि वे अपनी फिल्म को दीवाली पर ही सिनेमाघरों में लाएंगे। यानी दीवाली पर दो बड़े बजट की मल्टीस्टारर फिल्में आमने-सामने होंगी। इस क्लैश ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री को तनाव में ला दिया है।

हाल ही में टकराई थीं ये फिल्में

हाल ही में स्वतंत्रता दिव पर 3 फिल्मों के क्लैश का नतीजा फिल्मवाले देख चुके हैं। फिल्म स्त्री 2 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बाकी दोनों फिल्में खेल खेल में और वेदा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गईं।

साउथ ने टाले क्लैश

हालांकि साउथ सिनेमावालों के फिल्म रिलीज पर नजर डालें, तो कई बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश टाल गया है। दशहरा पर साउथ सिनेमा का सबसे बड़ा क्लैश होने वाला था, जब तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे 27 सितंबर को रिलीज कर दिया गया। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की अगली फिल्म वेट्टियन अब दशहरा के समय रिलीज होगी। वहीं सूर्या ने अपनी फिल्म कंगुआ को दशहरा पर रिलीज करने का ऐलान कर दिया। हालांकि बाद में सूर्या ने अपनी फिल्म को करीब एक महीना पोस्टपोन कर दिया। सूर्या ने यह फैसला रजनीकांत की फिल्म को सम्मान देने के लिए किया है। वहीं तेलुगू सिनेमा के दो और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रामचरण ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट दिसंबर में दो हफ्तों के गैप में रख दी। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होगी। वहीं रामचरण की गेम चेंजर दिसंबर के तीसरे हफ्ते में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments