HomeHindi NewsBreaking: बांग्लादेश के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए टीम इंडिया का हुआ...

Breaking: बांग्लादेश के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, मयंक यादव को मिला टीम में मौका

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 6 अक्टूबर से होने वाली तीन मैचों की T20 श्रृंखला के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कप्तान है तो वहीं मयंक यादव को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वरुण चक्रवर्ती को एक बार फिर से टीम इंडिया में मौका मिला है।

इसके अलावा भारतीय टीम में संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम इंडिया में मौका मिल गया है। वही संजू सैमसन जब श्रीलंका के खिलाफ दो बार शून्य पर आउट हो गए थे उनको भी एक बार फिर से मौका दिया गया है।

भारतीय टीम में एक बार फिर से ईशान किशन को नजर अंदाज किया गया है। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड जिन्होंने जिंबॉब्वे के खिलाफ रनों का अम्बार लगाया था उन्हें भी टीम में जगह नहीं मिली है।

कुछ इस तरह की है बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्‍नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मयंक यादव।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments