HomeHindi Newsनफरत फैलाई जाएगी तो बच्चे आहुति चढ़ेंगे.. हाथरस स्कूल मामले में कांग्रेस...

नफरत फैलाई जाएगी तो बच्चे आहुति चढ़ेंगे.. हाथरस स्कूल मामले में कांग्रेस की प्रतिक्रिया

हाथरस स्कूल छात्र हत्या मामला में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि 21वीं सदी के भारत में 78 साल आजादी के बाद हम ऐसी चीजें देख रहे हैं। हम अपने बच्चों को स्कूल इसलिए भेजते हैं ताकि वे पढ़े-लिखें और समाज में सुरक्षित रहें। आज कौन सा बच्चा कहां सुरक्षित है? उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। आज ऐसा लगता है कि पिछले कुछ सालों में हमारा देश सदियों पीछे चला गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब स्कूल में खुलेआम भेदभाव किया जाएगा, इतिहास बदला जाएगा, नफरत फैलाई जाएगी तो स्कूल में विज्ञान पढ़ाए जाने की जगह ऐसे ही तंत्र और जादू-टोने की आहुति हमारे बच्चे चढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मैं स्तब्ध हूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं इस मामले की भत्र्सना करने के लिए।

नरबलि का है मामला

उप्र के हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगवां के डीएल पब्लिक स्कूल आवासीय विद्यालय में दूसरी के 11 वर्षीय छात्र कृतार्थ पुत्र श्रीकृष्ण निवासी चुरसेन, थाना चंदपा हॉस्टल में रहकर पढ़ता था। यहां स्कूल संचालक दिनेश बघेल के पिता जशोधन भगत ने स्कूल की तरक्की के लिए छात्र की गर्दन दबाकर हत्या कर दी थी। बच्चे की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments