HomeHindi NewsCrimeबदलापुर में जो हुआ, उसका बदला है एनकाउंटर.. शिवसेना ने कहा-आंखे फोड़ना...

बदलापुर में जो हुआ, उसका बदला है एनकाउंटर.. शिवसेना ने कहा-आंखे फोड़ना था

बदलापुर यौन उत्पीडऩ मामले में आरोपी के कथित एनकाउंटर का शिवसेना ने समर्थन किया है। कांग्रेस उद्धव गुट में शामिल हुए शिवसेना नेता संजय निरूपम ने कहा कि विपक्ष से मेरा सवाल है कि क्या आपको नहीं लगता कि बदलापुर में दो बच्चियों के साथ यौन शोषण हुआ था, उसमें पीडि़त परिवार को न्याय मिला है? आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की थी। अगर पुलिस वालों को कुछ हो जाता तो? उन्होंने कहा कि बदलापुर में जो हुआ था, यह उसका बदला है।

आंखे फोडऩे का इंतजाम करना चाहिए

संजय निरूपम ने कहा कि मैं नहीं कहता कि एनकाउंटर करना कानून है, लेकिन कभी-कभी ऐसे दरिंदें जो हमारी बच्चियों-बेटियों पर गंदी नजऱें रखते हैं उनकी आंखें फोडऩे का इंतजाम करना चाहिए। जब बदलापुर की घटना हुई थी, तब विपक्ष ने आरोपी को सज़ा देने की मांग की थी, तब वे किस कानून की बात कर रहे थे।

चेहरे पर लगी थी गोली

महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल की दो बच्चियों के साथ यौन शोषण करने वाला आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोमवार को जब पुलिस उससे पूछताछ के लिए तलोजा जेल से बदलापुर लेकर जा रही थी, तभी उसने पुलिस अधिकारी की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर की जवाबी कार्रवाई में अक्षय शिंदे मौके पर ही मारा गया। पुलिस का कहना है कि वैन में कम जगह होने की वजह से पुलिस की जवाबी कार्रवाई की गोली शिंदे के चेहरे पर लगी, जिससे उसकी मौत हौ गई। अब इस पर सियासत शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments