HomeHindi Newsरोहित- विराट के नहीं बने रन, फिर भी मजबूत स्थिति में भारत...

रोहित- विराट के नहीं बने रन, फिर भी मजबूत स्थिति में भारत की टीम

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ और भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। इस वक्त भारत की कुल बढ़त 308 रनों की हो गई है। दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 33 और ऋषभ पंत 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

एक बार फिर से फेल हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली

भारतीय टीम को पहली पारी में काफी बड़ी बढ़त मिली थी। लेकिन इसके बावजूद भारत ने बांग्लादेश की टीम को फॉलोऑन नहीं दिया और खुद बल्लेबाजी करने टीम इंडिया आई। और उनकी कोशिश थी कि उनके बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली रन बनाए लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रोहित शर्मा पांच रन बनाकर आउट हो गए, तो विराट कोहली 17 रन बनाकर अच्छी तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वह एलबीडब्ल्यू हो गए। और जब रिप्ले में देखा गया तो विराट कोहली के बल्ले का किनारा लगा था और उन्होंने रिव्यू नहीं लिया।

विराट कोहली काफी अच्छी तरह से संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे। आउट होने से पहले वाली गेंद पर उन्होंने मेहंदी हसन को चौका भी लगाया था। लेकिन वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए और उन्होंने रिव्यू नहीं लिया और सभी को हैरान कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments