HomeHindi News100 दिन में बड़े-बड़े फैसले लिए हैं.. ओडिशा में बोले पीएम, दिन-रात...

100 दिन में बड़े-बड़े फैसले लिए हैं.. ओडिशा में बोले पीएम, दिन-रात काम कर रहे

ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा सरकार की प्रमुख योजना ‘सुभद्रा’ का शुभारंभ किया। मोदी ने भुवनेश्वर में 2800 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी पीएम ने रखी। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन एक और वजह से भी विशेष है, वह यह है कि आज केंद्र की एनडीए सरकार के 100 दिन भी हो रहे हैं। इन 100 दिनों में हमने गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति के सशक्तिकरण के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए हैं। जो वादे हमने किए थे, वो अभूतपूर्व गति से पूरे हो रहे हैं। भाजपा सरकार दिन-रात जनता की सेवा के लिए काम कर रही है।

भारत ही ऐसा देश है, जहां श्रम और कौशल की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देशभर में गणेश उत्सव की धूम है और गणपति को विदाई दी जा रही है। आज अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व भी है और आज ही विश्वकर्मा पूजा भी है। दुनिया में भारत ही ऐसा देश है, जहां श्रम और कौशल को विश्वकर्मा के रूप में पूजा जाता है। मैं सभी देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देता हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments