HomeHindi NewsEntertainmentसलमान भी अब तो बूढ़े लगने लगे हैं, अनिल कपूर से पूछा-कौन...

सलमान भी अब तो बूढ़े लगने लगे हैं, अनिल कपूर से पूछा-कौन सी जड़ी-बूटी मिल गई

न चेहरे पर शिकन, न बालों में सफेदी, चुस्ती-फुर्ती भी बिल्कुल जवानों जैसी। हम बात कर रहे हैं अनिल कपूर की जो आज भी यंग हैं यंगस्टर को मात दे रहे हैं। उनकी उम्र भले ही 67 की हो गई हो लेकिन उनके लेटेस्ट फोटोज को देखकर लोग बड़े ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो लिखा कि सर अब तो सलमान भी बूढ़े लगने लगे हैं, पर आपके हाथ पता नहीं कौन सी जड़ी-बूटी लगी है।

अनिल के लुक की तारीफ की, एवरग्रीन बताया

कमेंट करने वालों ने अनिल के लुक की तारीफ की और उन्हें एवरग्रीन बताया। शबाना आजमी ने जहां तक लिख दिया कि नजर न लगे। अनुभव सिन्हा ने कमेंट किया अभी थोड़ा ज्यादा हो रहा है सर। थोड़ा गुड लुकिंग कोशन्ट ट्वीक करना चाहिए।

लेटेस्ट लुक ने मचाया धमाल

दरअसल अनिल कपूर की लेटेस्ट पिक्स इंस्ट्राग्राम पर हैं जिसमें अनिल कपूर को नेवी ब्लू कलर के स्ट्रेटकट पैंट्स और मैचिंग सूट जैकेट के सेट में देखा जा सकता है। इस लुक में उन्होंने वाइट शर्ट और ब्लू टाई ऐड की थी। उनके शूज क्लासी ब्लैक लेसअप वाले थे। नेरो टो डिजाइन सूट के साथ काफी अच्छी लग रही थी। ये लुक ऐसा था जो हर एंगल से क्रिस्प लग रहा था। अनिल कपूर ने जिस तरह से अपनी बीयर्ड को ट्रिम किया और बालों को स्टाइल किया, वह लुक में और ज्यादा स्टाइल जोड़ रहे थे। काला चश्मा पहनकर उन्होंने कैमरे के लिए जो पोज दिए, वो हर तस्वीर को अपना कायल बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments