HomeHindi Newsसात दिवसीय नेत्र महोत्सव में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही

सात दिवसीय नेत्र महोत्सव में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही

हंस क्लिनिक कोटद्वार और हंस फाऊंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली में नेत्र महोत्सव कैंप का आज तीसरा दिन था। जिसमें 403 हंस क्लिनिक कोटद्वार व 369 मरीजों ने हंस फाऊंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली में उठाया नेत्र महोत्सव कैंप का लाभ। कोटद्वार में देवी रोड़ स्थित हंस क्लिनिक और हंस अस्पताल सतपुली में आयोजित हो रहे नि:शुल्क नेत्र महोत्सव 11 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले सात दिवसीय नेत्र महोत्सव में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही है। नेत्र महोत्सव के तीसरे दिन दोनों शिविरों को मिला कर 727 मरीजों ने पहुंचकर आंखों की विभिन्न बीमारियों में स्पेशलिस्ट नेत्र चिकित्सकों का परामर्श लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments