More
    HomeHindi NewsHaryanaनायब सिंह बोले-कंगाल हो गई हिमाचल सरकार.. भूपेंद्र हुड्डा ने कहा-हरियाणा में...

    नायब सिंह बोले-कंगाल हो गई हिमाचल सरकार.. भूपेंद्र हुड्डा ने कहा-हरियाणा में बनेगी हमारी सरकार

    हरियाणा विधानसभा चुनाव की नई तारीखों का ऐलान हो चुका है और दोनों पार्टियां प्रचार में जुट गई हैं। सीएम नायब सिंह जहां जन आशीर्वाद रैलियां कर रहे हैं, तो पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बैठकों और प्रत्याशियों के नाम तय करने में जुटे हुए हैं। बहरहाल भाजपा जहां प्रत्याशी चयन को लेकर निश्चिंत है, तो कांग्रेस में उठापटक की स्थिति है। बहरहाल बयानों के तीर भी चल रहे हैं। सभाओं और सोशल मीडिया में नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

    विकास तो छोडि़ए, सैलरी देने के भी पैसे नहीं

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश और समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। हम सबको मिलकर उसके मंसूबों को नाकाम करना है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे पड़ोस में हिमाचल के लोगों को बहकाकर और झूठ बोलकर सत्ता तो हथिया ली, लेकिन आज हिमाचल की हालत ऐसी है कि विकास कार्यों के लिए तो छोडि़ए, सैलरी देने के भी पैसे नहीं हैं। नायब सिंह ने कहा कि सीएलयू गैंग इसी तरह बहका कर हरियाणा में भी सत्ता प्राप्त करना चाहता है। कांग्रेस सेवा के लिए नहीं प्रदेश को लूटने के लिए सत्ता हथियाना चाहती है। लेकिन ये भाजपा है और भाजपा के सिपाही तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएंगे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जनक है और सत्ता पाने के लिए झूठ का रायता फैलाती है।

    पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा-10 साल भर्तियां लटकाईं

    पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बीजेपी 10 साल से भर्तियों को लटकाने, भटकाने और कोर्ट के चक्कर कटवाने का काम करती रही। कभी पेपर लीक, कभी सीईटी, कभी सोशियो-इकॉनोमिक अंकों का बहाना बनाकर साजिश के तहत हर बार भर्तियों को लटकाया। अब भर्तियों को लटकाने वाली बीजेपी सरकार की जल्द विदाई होने वाली है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हरियाणा पुलिस, ग्रुप-डी और सीईटी के सभी ग्रुप समेत लटकी पड़ी तमाम भर्तियों और खाली पड़े 2 लाख पदों पर भर्ती को तेज़ी से पूरा करके चयनित युवाओं को तुरंत ज्वाइनिंग दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही 1 लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया भी शुरू होगी, जिन्हें भर्ती विधान और जॉब कैलेंडर के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments