HomeHindi NewsBihar NewsBJP सांसद ने कहा-नीतीश की राजनीति का अंत.. गिरिराज का भी आया...

BJP सांसद ने कहा-नीतीश की राजनीति का अंत.. गिरिराज का भी आया बयान

बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच असमंजस अभी भी जारी है। नीतीश के खिलाफ अब तक बने अविश्वास के कारण यह स्थिति बनी है। बीजेपी चाहती है कि पहले नीतीश इस्तीफा दें, तो जेडीयू का कहना है कि पहले समर्थन का पत्र दें। दोनों पार्टियों में मीटिंग चल रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल के सांसद का कहना है कि नीतीश की राजनीति का अंत हो गया है।
हम इंतजार कर रहे : दिलीप घोष
बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा कि मुझे लगता है कि उनका (नीतीश कुमार) राजनीति का अंत आ रहा है। वह बीजेपी में शामिल होंगे या नहीं, बीजेपी उन्हें स्वीकार करेगी या नहीं, वो तय किया जाएगा। हम तो बस इंतजार कर रहे हैं कि क्या होगा।
वेट एंड वॉच की भूमिका में बीजेपी
बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जब राजनीतिक गतिविधि उथल-पुथल होती है तो स्वाभाविक है कि इसका प्रभाव-दुष्प्रभाव राजनीतिक दलों पर होता है। बिहार में भाजपा एक सशक्त राजनीतिक दल है। विधायकों के साथ कल भी बैठक हुई थी और आज भी हम बैठक करेंगे। भाजपा गंभीरता से पूरे घटनाक्रम को देख रही है और परिस्थितियां स्पष्ट सामने आने पर पार्टी का नेतृत्व इस पर निर्णय लेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments