HomeHindi Newsराहुल द्रविड़ पर बनी बायोपिक तो कौन निभाएगा उनका रोल? ये दिया...

राहुल द्रविड़ पर बनी बायोपिक तो कौन निभाएगा उनका रोल? ये दिया द्रविड़ ने जवाब

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपना कार्यकाल खत्म होते-होते आखिरकार अपने नाम जीत का एक तमगा लगा ही लिया। राहुल द्रविड़ की ही कोचिंग के कार्यकाल में भारत ने 2024 मैं वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेले गए T20 विश्व कप को अपने नाम किया और राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी टीम के साथ इसी वर्ल्ड कप के साथ खत्म हो गया।

लेकिन अब एक इवेंट के दौरान राहुल द्रविड़ से एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसका जवाब भी राहुल द्रविड़ ने अपने ही अंदाज में दिया है। दरअसल राहुल द्रविड़ से यह सवाल पूछा गया कि अगर आपके ऊपर बायोपिक बनेगी तो हीरो कौन होगा? तो इसका जवाब कुछ इस अंदाज में राहुल द्रविड़ ने दिया है।

अपनी बायोपिक में यह होगा राहुल द्रविड़ का हीरो

दरअसल भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ से जब उनकी बायोपिक को लेकर सवाल किया गया कि आपकी बायोपिक में कौन हीरो होगा तो उन्होंने कहा कि “अगर बायोपिक में काम करने के लिए अच्छा पैसा मिलेगा तो मैं खुद अपना किरदार कर लूंगा। राहुल द्रविड़ का यह मज़ेदार जवाब अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments