HomeHindi Newsदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम...

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का किया ऐलान, दो दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर

वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच 24 अगस्त से तीन मैचों की T20 श्रृंखला खेली जानी है। इस T20 श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। वेस्टइंडीज की टीम ने कुछ स्टार खिलाड़ी जिसमें आंद्रे रसल जेसन होल्डर और अल्जारी जोसेफ शामिल है उन्हें बाहर किया गया है।

टेस्ट सीरीज में हार के बाद T20 में जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्टइंडीज की टीम

वेस्ट इंडीज की टीम की बात की जाए तो दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा है। अब वेस्टइंडीज की टीम के सामने उनका पसंदीदा फॉर्मेट है जिसमें वेस्टइंडीज की टीम दो बार चैंपियन भी बन चुकी है। ऐसे में इस T20 श्रृंखला के लिए एक अच्छी खासी टीम का ऐलान वेस्ट इंडीज ने किया है।

कुछ इस तरह की है वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेस (उप-कप्तान), एलिक अथानाज़, फैबियन एलन, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ओबेद मैककॉय, गुडाकेश मोटी, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments