More
    HomeHindi Newsआईपीएल 2025 में धोनी की सैलरी में आएगी गिरावट, ये है वजह

    आईपीएल 2025 में धोनी की सैलरी में आएगी गिरावट, ये है वजह

    आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। क्योंकि बीसीसीआई एक पुराने नियम को वापस ला रहा है जिसमें 5 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने वाला खिलाड़ी अनकैप्ड प्लेयर की कैटेगरी में आकर रिटेन हो सकता है।

    लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की सैलरी में भी भारी गिरावट देखने मिल सकती है हम आपको इस आर्टिकल में महेंद्र सिंह धोनी की एक तरीके से नियमित सैलरी और अगर अनकैप्ड प्लेयर कैटेगरी में धोनी आते हैं तो उनकी सैलरी में कितनी गिरावट आएगी पूरी जानकारी बताने जा रहे हैं

    धोनी की सैलरी में आएगी इतनी गिरावट

    दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने महेंद्र सिंह धोनी को साल 2022 के आईपीएल सीजन से पहले 12 करोड़ रूपए प्रति सीजन की सैलरी पर रिटेन किया था। हालांकि, अगर वह अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन होते हैं तो फिर उनकी सैलरी प्रति सीजन सैलरी 4 करोड़ रुपए हो जाएगी, जो अभी तक आईपीएल में एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन होने पर मिलती आई है। इस वजह से धोनी को सीधे तौर पर प्रति सीजन तीन गुना यानी 8 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। और इस तरह से धोनी की सैलरी में सीधे तौर पर गिरावट आएगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments