HomeHindi NewsHaryanaमातृतुल्य, सौम्यता की प्रतिमूर्ति थीं सुषमा स्वराज.. सीएम नायब सिंह ने किया...

मातृतुल्य, सौम्यता की प्रतिमूर्ति थीं सुषमा स्वराज.. सीएम नायब सिंह ने किया याद

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पद्म विभूषण स्वर्गीय सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मातृतुल्य व्यक्तित्व थीं। वे सौम्यता और सादगी की प्रतिमूर्ति के साथ ओजस्वी वक्ता भी थीं। आदरणीय सुषमा जी की मंत्रमुग्ध कर देने वाली ओजस्वी वाणी और उनके भाषा प्रभुत्व को कोई भुला नहीं पाएगा।

हरियाणा से रहा आत्मीय संबंध

गौरतलब है कि दिल्ली से सटे हरियाणा के लिए भी सुषमा स्वराज ने सक्रिय राजनीतिक भूमिका निभाई। वे यहां की राजनीति में भी सक्रिय रहीं और सभी नेताओं से उनके घनिष्ठ संबंध थे। अन्य राजनीतिक दलों से गठबंधन और समन्वय में उनकी भूमिका रही है। हरियाणा में भाजपा का विस्तार करने और सरकार बनवाने में भी सुषमा स्वराज ने अहम भूमिका निभाई थी। वे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रही थीं। इसके बाद से उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। किडनी संबंधी समस्या के बाद उनका निधन हो गया। उनके बेटी बांसुरी स्वराज इसी लोकसभा चुनाव में दिल्ली से जीतकर सांसद चुनी गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments