HomeHindi Newsश्रीलंका की टीम को लगा एक और बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ...

श्रीलंका की टीम को लगा एक और बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ वनडे सीरीज से बाहर

भारत और श्रीलंका की टीम के बीच आज दूसरा वनडे मुकाबला कोलंबो के मैदान पर खेला जाना हैं। लेकिन इस दूसरे वनडे मुकाबले से पहले श्रीलंका की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका की टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज हसारंगा चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं और यह श्रीलंका के टीम को एक बड़ा झटका है।

पहले वनडे मुकाबले में हसारंगा ने किया था शानदार प्रदर्शन

श्रीलंका की टीम के स्टार गेंदबाज हसारँगा की बात की जाए तो पहले वनडे मुकाबले में हसारंगा ने विराट कोहली समेत तीन विकेट हासिल किए थे और श्रीलंका की टीम के लिए शानदार वापसी करवाई थी। ऐसे में उम्मीद थी कि श्रीलंका आगे के मुकाबले में वापसी करेगी, लेकिन हसारंगा के चोटिल होने से उनकी उम्मीदों को एक बड़ा झटका लग चुका है।

वनिन्दू हसरंगा के बाहर होने के बाद श्रीलंका ने उनकी रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है। जेफरी वेंडरसे को मेजबान टीम के लिए हसरंगा की जगह शामिल किया गया है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments