HomeHindi NewsBihar Newsसुप्रीम कोर्ट के निर्णय से सहमत नहीं चिराग.. पार्टी दायर करेगी पुनर्विचार...

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से सहमत नहीं चिराग.. पार्टी दायर करेगी पुनर्विचार याचिका

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एससी-एसटी में क्रीमी लेयर के बारे में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की जो ऑब्जर्वेशन है, उस पर हमारी भी असहमति है। इस असहमति को हमने प्रमुखता से दर्ज किया है। हम स्पष्ट हैं कि अनुसूचित जाति का आधार छुआछूत है। इसका शैक्षणिक या आर्थिक आधार नहीं है। ऐसे में इसमें क्रिमी लेयर का कोई प्रावधान नहीं हो सकता क्योंकि आज भी उदाहरण एक दलित युवक का दिया जाता है जिसे घोड़ी चढऩे से रोका जाता है। कई ऐसे बड़े नाम हैं, जो बड़े पदों पर हैं लेकिन उनके भी मंदिर में जाने के बाद मंदिर को गंगा जल धुलवाया जाता है तो आज भी भेदभाव छुआछूत के आधार पर होता है। लोजपा(रामविलास) इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दाखिल करने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments