HomeHindi Newsपद-मद और कद के बहाने दी नसीहत.. मदन राठौड़ को अध्यक्ष बनाने...

पद-मद और कद के बहाने दी नसीहत.. मदन राठौड़ को अध्यक्ष बनाने पर बोलीं वसुंधरा

राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी भी मौजूद रहे। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने मंच से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ-साथ पूरे केंद्रीय नेतृत्व को मैं आभार व्यक्त करना चाहती हूं कि उन्होंने मदन राठौड़ को ये जिम्मेदारी दी। मुझे भरोसा है कि मदन राठौड़ सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे जो कि एक मुश्किल काम है और बहुत सारे लोग उसमें विफल भी हुए हैं। वसुंधरा ने कहा कि राजनीति का दूसरा नाम उतार-चढ़ाव है। हर व्यक्ति को इसी दौर से गुजरना पड़ता है। उन्होंने नसीहत दी कि पद-मद और कद पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। पद और मद स्थायी नहीं है लेकिन अगर आप अच्छा काम करते हैं तो उसे लोग याद करते हैं और आपका कद बना रहता है। गौरतलब है कि वसुंधरा इन दिनों नाराज चल रही हैं। उन्हें न तो सीएम बनाया गया और न ही केंद्र में कोई अहम पद दिया गया है।

आपका आशीर्वाद मेरी शक्ति : मदन राठौड़

राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि समस्त जनप्रतिनिधियों का जो आशीर्वाद मुझे मिला है वो मेरी शक्ति बनेगा। मैं अपने दायित्व को निभाने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दूंगा। पीएम मोदी ने तीसरी बार इस देश के प्रधानमंत्री पद को ग्रहण किया है और देश के सर्वांगीण विकास में वे अपना योगदान दे रहे है। भारत को दुनिया में विश्वगुरु का दर्जा दिलाने के लिए वे अपना योगदान दे रहे हैं। पीएम मोदी ने प्रत्येक व्यक्ति का जीवन स्तर उठाने के लिए आज कई योजनाएं बनाई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments