HomeHindi NewsHaryanaपुलिस की नई शक्ति बनकर शामिल हुए जवान.. सीएम बोले-बिना पर्ची-खर्ची दे...

पुलिस की नई शक्ति बनकर शामिल हुए जवान.. सीएम बोले-बिना पर्ची-खर्ची दे रहे नौकरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने रोहतक में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सुनारिया में आयोजित पासिंग आउट परेड में भाग लिया। नायब सिंह ने कहा कि हरियाणा के उन सब जवानों को जो आज दीक्षांत परेड में पास आउट हुए हैं और आज से वो हरियाणा पुलिस की एक नई शक्ति बनकर शामिल हो रहे हैं। मैं सभी 1,265 जवानों को और उनके परिवारजनों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

समाज और प्रदेश की सेवा करेंगे

सीएम ने कहा कि बिना पर्ची-बिना खर्ची के हरियाणा के युवाओं को नौकरियां देने का सिलसिला अनवरत जारी है। हर विभाग में न सिर्फ तेजी से भर्तियां हो रही हैं, बल्कि समय पर ट्रेनिंग पूरा करवा कर उन्हें नियुक्त भी किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि आज रोहतक में बेसिक रिक्रूट बैच नंबर 90 के पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। ये होनहार युवा आज से हरियाणा प्रशासन का हिस्सा बन चुके हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि ये अपनी योग्यता और ईमानदारी से समाज और प्रदेश की सेवा करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments