HomeHindi Newsपिछले 6 टेस्ट मैचों से खामोश रहा है इंग्लैंड के कप्तान का...

पिछले 6 टेस्ट मैचों से खामोश रहा है इंग्लैंड के कप्तान का बल्ला, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम के बीच इस वक्त तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है और इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने 2-0 की अजय बढ़त वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ बना ली है। इंग्लैंड की टीम के ज्यादातर खिलाड़ी शानदार फार्म में चल रहे हैं लेकिन इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स का बल्ला इस सीरीज में ही नहीं बल्कि पिछले 6 टेस्ट मैचों से फ्लॉप चल रहा है।

वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी को छोड़ दिया जाए तो बेन स्टोक्स पिछली 12 टेस्ट पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा सकें हैं, और वह अर्धशतक वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में आया था यानी इसके अलावा बेन स्टोक्स के बल्ले से रन नहीं निकल पा रहे हैं।

इंग्लैंड के लिए चिंता का सबब बनती जा रही बेन स्टोक्स की बल्लेबाजी

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए T20 और वनडे नहीं खेलते हैं। बेन स्टोक्स ने वनडे विश्व कप खेलने के लिए वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट वापस लिया था और रन भी बनाए थे। उसके बाद वह व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते हुए दिखाई नहीं दिए हैं। ऐसे में उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में एक बार फिर से अपने बल्ले की धार को वापस लाना होगा क्योंकि अगर ज्यादा समय तक रन नहीं बनेंगे तो उनके ऊपर दबाव बढ़ता जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments